सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। पीएम श्रीव जवाहर नवोदय विदयालय में कक्षा छह के नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी गई है। बताया गया कि जिले के डीएवी स्कूल, संत अन्ना, संत मेरीज हिंदी मीडियम, यूसी और सीएमसी गर्ल्स हाई स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कुल 1857 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए कुल पाँच केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य संजय सिन्हा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। 13 दिसंबर दिन शनिवार को परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...