देवघर, फरवरी 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त पीयूष सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार तथा डीईओ संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। अपने संबोधन में डीडीसी पीयूष सिंह ने कहा कि नवोदय के छात्र-छात्राओं पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। देश के विभिन्न क्षेत्रों चाहे वह चिकित्सा हो, इंजीनियरिंग या सिविल सेवा हर जगह नवोदय और केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी उत्कृष्ट ...