गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पीपीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार सुबह से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। हाथों में दफ़्ती, बैनर और पोस्टर लिए छात्र नारेबाजी करते दिखे। बैनरों पर 'जस्टिस फॉर अभय सर', 'प्रिंसिपल की तानाशाही' 'खूनी प्रिंसिपल्स जैसे नारे लिखे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक प्रिंसिपल को हटाए नहीं जाएंगे, धरना समाप्त नहीं होगा। धरने के दौरान एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। संयोग से विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगा हुआ था। दो डॉक्टरों की टीम ने बेहोश हुई छात्र की मौके पर देखरेख की। विद्यालय में 500 से अधिक छात्र हैं और लगभग सभी धरने में शामिल हैं। दरअसल, एक सप्ताह पहले खराब भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने विरोध किया था। इस दौरान 15 छात्रों को ...