आरा, दिसम्बर 13 -- -आरा शहर के चार केंद्रों पर हुई कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा -परीक्षा में शामिल होने के लिए 2451 अभ्यर्थियों ने कराया था पंजीयन आरा/बिहिया। निज प्रतिनिधि आरा शहर के चार केंद्रों पर पीएम श्री नवोदय विद्यालय बिहिया में कक्षा छह में नामांकन के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए शहर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें हित नारायण क्षत्रिय प्लस टू विद्यालय, राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, हर प्रसाद दास जैन स्कूल व डॉ नेमीचंद शास्त्री गर्ल्स हाई स्कूल शामिल रहे। यह प्रवेश परीक्षा 80 सीटों पर नामांकन के लिए आयोजित की गई थी। नवोदय विद्यालय बिहिया से मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए 2451 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1707 अभ्यर्थ...