मैनपुरी, फरवरी 7 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9 एवं 11 की रिक्त सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। प्रवेश परीक्षा में कुल 263 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 9 की एकमात्र रिक्त सीट तथा कक्षा 11 की लगभग 10 रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कक्षा 9 के लिए 66 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 29 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 37 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा 11 के लिए 298 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 234 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 64 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता...