शामली, दिसम्बर 13 -- नगर के विद्यालयं में आयोजित नवोदय परीक्षा में 52 बच्चे अनुपस्थित रहे। थानाभवन के लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शनिवार को आयोजित की गयी। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कुल 328 बच्चो की परीक्षा होनी थी। जिसमे मात्र 276 बच्चे ही परीक्षा में उपस्थित रहे। जिसके चलते 52 बच्चो ने परीक्षा में भाग नही लिया। लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चन्द्रेश्वर प्रसाद ने बताया कि हमारे कॉलेज में 328 बच्चो की परीक्षा होनी थी। जिसमे 276 बच्चे ही परीक्षा में उपस्थित रहे तथा 52 बच्चे अनुपस्थित रहे। नवोदय विद्यालय से आए अध्यापकगण वीरेंदर कुमार पाण्डेय, निर्मला देवी के साथ विद्यालय में तैनात अध्यापकों की सुरक्षा के बीच परीक्षा सम्पन्न हो गयी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...