रुद्रपुर, फरवरी 12 -- खटीमा। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में एचबी पैथी कार्यक्रम के तहत पैथी टीम ने कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों को थैलीसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और हीमोफीलिया के बारे में जानकारी दी। टीम ने बच्चों को आनुवंशिक बीमारियों के कारण व समाधान पर आधारित पुस्तक भी वितरित की। गुरुवार को कमलेश मिश्रा ने थैलीसीमिया को वंशानुगत रक्त विकार बताया। विज्ञान शिक्षक रत्नाकर पांडे ने सिकल सेल रोग में लाल रक्त कोशिकाओं के आकार बदलने की जानकारी दी। प्राचार्य प्रमोद कुमार पांडे ने टीम का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.