गिरडीह, फरवरी 8 -- गांडेय। गांडेय के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में गुरुवार को विद्यालय परिसर स्थित पेड़ में झूलते हुए विद्यालय के एक छात्र का शव बरामद किया गया था। शव राजधनवार थाना क्षेत्र के महेशमरवा पंचायत के भरौना गांव के तिलैया टोला निवासी 17 वर्षीय राम कुमार यादव का था। जिसका अंतिम संस्कार गुरुवार रात को कर दिया गया। गुरुवार शाम को गिरिडीह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। मृतक छात्र के परिजन शव लेकर गुरुवार की रात लगभग 8 बजे घर पहुंचे। शव पहुंचते ही मृतक की माता सहित अन्य परिजन दहाड़ मार-मार कर रोने लगे। परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया था। राजधनवार क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। गुरुवार की रात लगभग 9 बजे मृतक छात्र का अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट म...