हल्द्वानी, मार्च 9 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की उप सचिव सुषमा गौरव ने बताया कि प्रदेश के सभी 13 जनपदों में स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में सत्र 2025-26 में कक्षा 6 में प्रवेश को लिए रविवार को परीक्षा कराई गई। सभी 95 विकासखण्डों में बने 107 केन्द्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि कुल 15717 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 13405 परीक्षा में शामिल हुए। 2312 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केन्द्रों में परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.