प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में नवोदय विद्यालय जेठवारा में रिक्त सीटों के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा हुई। दोनों परीक्षा पर सचल दल ने निगरानी की। नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की प्रवेश पर परीक्षा सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक हुई। 61 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कक्षा 11 की परीक्षा में 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1:45 तक हुई। 646 के सापेक्ष 529 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 117 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य लाल सिंह ने बताया कि दोनों केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.