कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर देहात। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 10 केंद्रों पर परीक्षा हुई। जनपद में सभी 10 ब्लाक में एक एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश बच्चों की परीक्षा के आधार पर लिए जाते है। शनिवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। इसे लेकर सुबह साढ़े 9 बजे से ही अकबरपुर इंटर कालेज में अभिभावक बच्चों को लेकर पहुंचे थे। बच्चों को कक्षों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। यहां कक्षा 5 में पढ़ने वाले बच्चों को ही प्रवेश परीक्षा की अनुमति मिली है। परीक्षा के लिए नवोदय विद्यालय की ओर से केन्द्रों पर एक सहायक और एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। परीक्षा डेढ़ बजे तक चलेगी। अकबरपुर इंटर कालेज के प्राचार्य भारत सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौ...