मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिलेभर में इसके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शहर में प्रमुख केंद्र के रूप में चित्रगुप्त इंटर कालेज में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित रहा। जिलेभर में आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3007 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1991 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1016 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। उड़न दस्तों के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकलते परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिले नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.