बिहारशरीफ, दिसम्बर 14 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नवोत्साह साहित्य संगम की जिला इकाई की मासिक गोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें राष्ट्रीय संयोजक अविनाश कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष डॉ. प्रणय कुमार, डॉ. सुभाष चंद्र पासवान व संजीव कुमार पाठक ने संगठन के विस्तार व मजबूती पर चर्चा की। इसके बाद इसमें काव्य पाठ किया। हास्य कवि महेंद्र कुमार विकल, अनिल कुमार पांडेय, दीपक कुमार, सोनिया अनंत, डॉ. नीतीश कुमार, रामाधीन प्रसाद, प्रसून पाठक, प्रज्ञा पाठक व अन्य ने अपनी हास्य रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...