बलरामपुर, मार्च 21 -- पचपेडवा, संवाददाता। पचपेडवा निवासी जिला पंचायत सदस्य नवीन विक्रम सिंह को विश्व हिन्दू महासंघ बलरामपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विकास परासर द्वारा जारी पत्रांक में यह घोषणा की गई है। विश्व हिन्दू महासंघ एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसका मुख्यालय नेपाल में स्थित है। भारत में इसकी स्थापना गोरक्षपीठ गोरखनाथ पठ के पीठाधीश्वर अवैधनाथ महराज द्वारा की गई थी। तत्पश्चात मंहत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संगठन का विस्तार हुआ। अब यह संगठन कालिका पीठाधीश्वर सुरेन्द्र नाथ देख रहे हैं। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नवीन विक्रम सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए संगठन के निर्देशानुसार अपने दायित्वों का निर्वाहन करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.