हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- हल्द्वानी। आनंदा अकादमी में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय एवं शैलनट द्वारा आयोजित रंगमंच कार्यशाला में रविवार को दर्जाधारी एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज की जटिल से जटिल समस्याओं को नाटक के रूप में मंचित करके बेहद प्रभावशाली तरीके से जन-मानस के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। इस दौरान अकादमी के भूपेंद्र सिंह बिष्ट, दीक्षा बिष्ट, माया बिष्ट, गौरव जोशी, शैलनट के कला निदेशक डॉ़ डीएन भट्ट, ललित कर्नाटक, संगीतकार राम लोहनी व नगर निगम के पार्षद मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.