गाज़ियाबाद, मई 11 -- ट्रांस हिंडन। वैशाली स्थित रॉयस सोसाइटी में रविवार को हुए एओए चुनाव में नवीन चंद्र खोलिया को अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोसाइटी के लगभग 90 फीसदी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए मतदान किया। अध्यक्ष नवीन चंद्र खोलिया, महासचिव अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार भाटिया, संयुक्त सचिव सौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष कैलाश गर्ग, प्रधान सदस्य अरविंद वार्ष्णेय व विकास बजाज को सदस्य के रूप में चुने गए हैं। वहीं सोसाइटी की सलाहकार समिति में राजीव रंजन अध्यक्ष और रविंद्र गोपाल व जगमोहन रावत सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.