हापुड़, फरवरी 11 -- हापुड़ । थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी स्थित फल व्यापारी की दुकान के बाहर से चोरी हुई किन्नू की 64 कैरेट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड समेत दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 64 खाली कैरेट, घटना में प्रयुक्त पिकअप व दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। गढ़ रोड नवीन मंडी स्थित नगर के मोहल्ला काली मजिस्द निवासी फल व्यापारी हाजी इकराम की दुकान के बाहर रखी किन्नू की 64 कैरेट 26 जनवरी की सुबह तड़के चार बजे आरोपियों ने चोरी कर पिकअप से लेकर फरार हो गए थे। कुछ देर बाद दुकान पर पहुंचने पर फल व्यापारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पिकअप सवार चोर उनकी किन्नू की कैरेट को चोरी कर फरार हो चुके थे। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.