लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- नवीन गल्ला मंडी में फसल बिक्री करने आए किसान की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज न करने पर 2 सप्ताह बाद ऑनलाइन दर्ज कराई है। गांव गुलरिया परवस्त नगर निवासी रामसनेही 4 दिसंबर को सुबह 9 बजे करीब मंडी परिसर में सब्जी की बिक्री करने गया था। बाइक से सब्जी उतार कर आढ़ती की दुकान पर पहुंच पीछे मुड़कर देखा तो उसकी बाइक नहीं दिखी तलाश करने पर जानकारी न होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने की बात करें टरका दिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...