मेरठ, फरवरी 19 -- दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में व्यापारियों ने बैठक में टैक्स वसूली से लेकर विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। कहा कि समस्याएं नहीं सुलझी तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। चेतावनी दी कि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो मंडी समिति सचिव के दफ्तर के बाहर धरने देंगे। व्यापारी एकता समिति स्थल दिल्ली रोड अध्यक्ष पंडित भूषण शर्मा के आह्वान पर सब्जी मंडी में बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सूबे की सभी मंडियों को ऑनलाइन कर दिया है। सभी व्यापारी भाई अपने थोक के लाइसेंस को 95 प्रतिशत ऑनलाइन करा चुके हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि उनके नाम का कोई भी माल या गाड़ी मंडी में जब आती है, तो उसकी पर्ची ऑनलाइन कंप्यूटर पर चढ़ाया जाए। व्यापारियों ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश की सब्जी मंडियों में जनवरी के माह में सब्जियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.