अयोध्या, जनवरी 16 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली के नवीनमंडी कंपोजिट शराब की दुकान में दुकान की छत का कोना काट चोरों ने दुकान में रखी नकदी और कीमती शराब पार कर दी। पीड़ित लाइसेंसधारी ने शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की है। पीड़ित रौनाही थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी बाजार निवासी विनोद कुमार का कहना है कि किसी से नगर कोतवाली क्षेत्र के के नवीनमंडी कंपोजिट शराब की दुकान में दुकान की छत का कोना काटकर दुकान के गल्ले में रखा एक लाख 15 हजार रूपये और 55 हजार रूपये कीमत की शराब चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पर मामले की जानकारी हुई। काफी खोजबीन के बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित से दूरभाष पर मामले की जानकारी दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए शिकायत मंगवाई है। --------

हिंदी हिन्दुस्ता...