लखनऊ, अगस्त 6 -- धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के करीबी नवीन रोहरा ने मंगलवार को रिमाण्ड पर ईडी अफसरों के कई सवालों का सही जवाब नहीं दिया। उसने ईडी के सामने कहा कि वह दुबई वर्ष 2015 में गया था। वहीं पर उसने इस्लाम धर्म कुबूल किया। उस समय तक वह छांगुर को जानता तक नहीं था। वर्ष 2016 में उसकी पहली मुलाकात छांगुर से हुई। उसने पांच संस्थाएं खोली थीं, इन्हें उसकी पत्नी नीतू चलाती थी। छांगुर ने फंडिंग की कोई रकम उसके साथ साझा नहीं की है। ईडी के अफसर उसके इस कुबूलनामे से संतुष्ट नहीं हुए। ईडी ने पांच अगस्त की सुबह उससे पूछताछ शुरू की। पहले वह अपने को अस्वस्थ बताता रहा। शाम चार बजे उससे ईडी के तीन अफसरों ने करीब पांच घंटे तक अलग अलग सवाल पूछे। कई सवालों में विरोधाभास रहा। उसने छांगुर के बेहद करीब होने की बात पर कहा कि वह इस्लाम धर्म के लिए काफी काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.