गढ़वा, मई 18 -- श्रीबंशीधर नगर। नवीन कुमार सिंह को कांग्रेस सेवा दल का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने में कांग्रेस नेताओं ने हर्ष जताया है। सेवा दल के पूर्व जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी ने कहा कि नवीन के अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे प्रदेश मे सेवा दल को नई मजबूती मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सेवा दल के नसीम अंसारी, सुदर्शन उरांव, मनान अंसारी, पप्पू चौधरी, सुरेश राम सहित अन्य ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...