महाराजगंज, मई 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम इलाहावास टोला इनायत नगर में स्थित मस्जिद के नवीन परती में बने आंशिक हिस्से को तहसील प्रशासन ने जेसीबी लगवाकर गिरा दिया। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही। बॉर्डर क्षेत्र के अवैध तरीके से बने धर्मस्थलों व मदरसों की हो रही जांच के क्रम में कोल्हुई क्षेत्र के इलाहावास के टोला इनायतनगर में स्थित मस्जिद के कुछ हिस्से को नवीन परती में होने की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई थी। इस पर प्रशासन ने हल्का लेखपाल से रिपोर्ट तलब किया था। राजस्व विभाग टीम ने पैमाइश कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी थी। रिपोर्ट के आधार पर फरेंदा एसडीएम मुकेश कुमार सिंह, तहसीलदार वशिष्ठ कुमार वर्मा व एसओ कोल्हुई अरविन्द सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। भारी-भरकम टीम के जेसीबी के साथ पहुंचने पर खलबनी मच गई। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.