मऊ, फरवरी 7 -- मधुबन। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मित्तनपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्ज़ा की शिकायत लेकर पहुंचे। मुन्ना यादव, तारकेश्वर राव, प्रेमचंद, परशुराम, रुपेश कुमार, राजेश, रवि प्रकाश, पवन, उदयभान आदि ग्रामीणों अवैध कब्जा खाली करने की मांग किया। आरोप था कि खतौनी में गाटा संख्या-231 रकबा-0.0480 नवीन परती के रूप में दर्ज है। वर्तमान में उक्त भूमी पर एक बड़ा गड्ढा कर जलनिकास को व्यवस्थित करना चाहते हैं। लेकिन गांव के ही दो लोग उक्त भूमी पर अवैध रूप से कब्ज़ा किए हुए हैं। एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मौके पर टीम भेज कर इसका निराकरण करा दिया जाएगा। समाधान दिवस में कुल 73 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इस दौरान नायब तहसीलदार सहित समस्त विभाग क...