पटना, दिसम्बर 16 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने मंगलवार को पंचायती राज निदेशक का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। निदेशक ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, पंचायत सरकार भवन, जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन निर्माण की जानकारी ली। साथ ही 15वें वित्त आयोग और छठे राज्य वित्त आयोग की योजनाओं, पंचायत ई-ग्राम कचहरी, ग्राम पंचायतों में संचालित आरटीपीएस केंद्र आदि की प्रगति से संबंधित जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.