गंगापार, फरवरी 17 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। बाकराबाद के प्राथमिक विद्यालय नई बाजार में परिषदीय विद्यालयों की संकुल स्तरीय शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने, निपुण असेसमेंट को प्रभावी बनाने, प्रेरणा पोर्टल एवं यू-डायस पर डाटा समय से अपडेट करने, बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने तथा नवीन नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही शिक्षण सामग्री किट्स और चार्ट के समुचित उपयोग पर भी चर्चा हुई। प्रधानाध्यापक प्रीति सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में शिक्षकों को कक्षा-वार निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के नियमित मूल्यांकन पर विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.