मुरादाबाद, फरवरी 23 -- सोमवार सुबह नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नवीन नगर में नाले और नालियों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान मामूली नोकझोंक भी हुई। नाले पर अतिक्रमण के चलते सफाई नहीं हो पा रही थी। इस कारण आए दिन जल भराव के हालात उत्पन्न हो रहे थे। मौके पर मौजूद प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि नाले और नालियों से अतिक्रमण लोग खुद ही हटा लें। वरना नगर निगम हटाने की कार्रवाई करेगा। नगर निगम यहां पर सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.