मुरादाबाद, फरवरी 22 -- विल्सोनिया डिग्री कॉलेज में एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें रसायन विज्ञान विभाग की ओर से 'प्रयोगशाला से जीवन तक: भविष्य के लिए रसायन विज्ञान' शीर्षक से छात्र प्रस्तुति सत्र का आयोजन किया गया। इसमें नैनो तकनीक आधारित औषधि डिजाइन और उन्नत औषध अनुसंधान में हो रहे नए विकासों पर प्रकाश डाला गया। सत्र के दौरान छात्रों ने नैनो-आधारित औषधि वितरण प्रणालियों, लक्षित चिकित्सा, स्मार्ट नैनोमैटेरियल्स और रोग उपचार के नवीन दृष्टिकोणों सहित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने भविष्य के लिए सुरक्षित, अधिक प्रभावी और व्यक्तिगत दवाओं के विकास में नैनो विज्ञान के बढ़ते महत्व को दर्शाया। संकाय सदस्यों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। प्रतिभागियों में वैशाली कश्यप, ऋषव सिंह, जज्जा जमाल, ...