पिथौरागढ़, फरवरी 10 -- पिथौरागढ़ में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर सुरक्षित इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का जिम्मेदार उपयोग विषय पर एक दिवसीय जनपदीय कार्यशाला हुई। मंगलवार को नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ डॉ. दीपक सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें डिजिटल युग में इंटरनेट के सुरक्षित, सकारात्मक व उत्तरदायी उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सीडीओ ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट व डिजिटल प्लेटफॉर्म जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी, पासवर...