गंगापार, अक्टूबर 9 -- कॉर्डेट का उद्देश्य रहा है कि किसान कृषि नवीन तकनीकों का इस्तेमाल कर स्मार्ट उर्वरकों का प्रयोग कर अपनी आय को अधिक से अधिक बढ़ाने का काम करे। इसी लिए किसानों को समय समय पर प्रशिक्षित किया जाता है। किसान भारत की आत्मा हैं। हमें उनका सम्मान करना होगा। यह बातें गुरुवार को कोआपरेटिव रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट फूलपुर के 48 वें स्थापना दिवस पर कोरडेट चौपाल में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए इफको संस्था के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कही। कोरडेट प्रबंध समिति के अध्यक्ष वाल्मीकि त्रिपाठी ने कहा की किसान अपने धैर्य व विश्वास के कारण ही जिंदा है। कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की महिलाएं खेती किसानी के क्षेत्र में आगे आकर अपने परिवार को समृद्ध बना सकती हैं। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.