वाराणसी, जनवरी 10 -- चिरईगांव। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अन्तर्गत नवीन टाउनशिप विकसित करने के विरोध में शनिवार को नेवादा (गौराकला) में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। प्रधान बसन्त सिंह 'मुन्ना' के नेतृत्व में किसानों कहा कि योजना के लिए अपनी उपजाऊ भूमि किसी कीमत पर नहीं देंगे। योजना में बभनपूरा, मढ़नी, नेवादा, गौराकला और शंकरपुर भूमि अधिग्रहित की जानी है। किसानों ने कहा कि जमीन ही उनकी आजीविका का साधन है। खेती से परिवार का भरणपोषण होता है। इस दौरान प्रमुख रूप से सियाराम तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रीधर तिवारी, दिनेश तिवारी, प्रशांत कुमार राय, नथुनी यादव, शिवा राजभर, कृष्ण कान्त तिवारी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.