पटना, फरवरी 4 -- बिहार में कैंसर के बढ़ते मामलों और मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए विश्व कैंसर दिवस पर नवीन झा के मार्गदर्शन में बिहार कैंसर केयर ऑर्गेनाइजेशन (बीसीसीओ) की औपचारिक शुरुआत की गई। संगठन का चेयरमैन नवीन झा को बनाया गया। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सही जानकारी का प्रसार करना है। नवीन झा ने बताया कि अनुभवी कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से यह संगठन लोगों तक उचित चिकित्सा परामर्श और जागरूकता पहुंचाने का कार्य करेगा। संस्था का मानना है कि सही समय पर सही जानकारी ही इस गंभीर बीमारी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...