शामली, फरवरी 12 -- डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने बुधवार को नवीन कलेक्ट्रेट परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में सौंदर्यीकरण एवं वृक्षारोपण से संबंधित प्रस्तावित कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर उपयुक्त पौधे, हेज एवं घास की रोपाई कर परिसर को हरित एवं आकर्षक बनाया जाए। डॉ. ओंकार सिंह ने परिसर में फलदार, अलंकृत, औषधीय गुणों वाले एवं छायादार पौधों के साथ सामाजिक वानिकी से जुड़े वृक्ष लगाने की योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही पार्कों में हरी घास लगाने एवं पौधरोपण के लिए चिन्हित स्थानों के संबंध में डीएम को अवगत कराया गया। प्रशासन द्वारा बताया गया कि नवीन कलेक्ट्रेट परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा, जिससे परिसर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.