शामली, जनवरी 12 -- जिले के पूर्व सैनिकों ने नवीन कलेक्ट्रेट शामली परिसर में स्थित पार्क का नाम शहीद पार्क रखने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि यह पार्क जिले के उन वीर सपूतों की स्मृति को समर्पित होना चाहिए जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि पार्क का नाम शहीद पार्क घोषित किया जाए तथा पार्क में एक उपयुक्त स्थान पर शहीद स्मारक का निर्माण भी कराया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां जिले के शहीदों के बलिदान को याद कर सकें और उनसे प्रेरणा ले सकें। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीदों के सम्मान में इस प्रकार का स्मारक न केवल उनकी वीरता का प्रतीक होगा, बल्कि समाज में देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.