हल्द्वानी, फरवरी 23 -- भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित जेसी बोस परिसर में ड्रग डिस्कवरी विषय पर चर्चा की गई। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने कहा कि ये औषधीय अनुसंधान में एक क्रांतिकारी क्षेत्र है। नई दवाओं की खोज के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आधुनिक तकनीकों और नवीन विधियों का प्रयोग जरूरी है। उन्होंने छात्र छात्राओं को अनुसंधान परियोजनाओं में भाग लेने और नवीन औषधियों के विकास पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि औषधीय अनुसंधान और नवाचार से दवाओं का विकास संभव है। साथ ही अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसरों की जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में छात्र छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.