महाराजगंज, जनवरी 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। नवीनीकरण नहीं कराने वाले श्रमिकों को किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। तीन वर्ष से पुराने श्रमिक जिन्होंने अब नवीनीकरण नहीं कराया है उनको 31 जनवरी तक का समय दिया गया है। पहले 31 दिसंबर तक अंतिम तिथि थी। अब बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया है। नवीनीकरण नहीं कराने वाले किसी योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। जिले के श्रम विभाग में करीब ढाई लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं। श्रमिकों को हर वर्ष नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। लेकिन करीब तीन वर्ष पहले पंजीकृत श्रमिक श्रम विभाग के पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण नवीनीकरण नहीं करा पाए थे। लेकिन श्रम विभाग ने ऐसे श्रमिकों को 15 नवंबर तक नवीनीकरण कराने का समय दिया था। लेकिन अधिकांश श्रमिक नवीनीकरण नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.