भदोही, फरवरी 21 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कटका पड़ाव से गिर्दबड़गांव होते हुए कल्लू की पाही जाने वाली मार्ग नवीनीकरण के दो माह बाद ही गड्डों में तब्दील हो गई है। दो माह पूर्व छह करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था द्वारा मार्ग पर नवीनीकरण कार्य कराया गया था। लेकिन विडंबना ही है कि दर्जनों स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बिखरी गिट्टियां उखड़ गई है। सड़क की मरम्मत, नवीनीकरण एवं निर्माण कार्य में शासन स्तर से करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा है। विडंबना ही है कि कार्यदायी संस्था द्वारा मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो पा रहा है। यहीं कारण है कि सड़क दो माह में ही गड्डों में तब्दील होने लगी है। क्षेत्रीय जनता की माने तो कटका पड़ाव से गिर्दबड़गांव होते हुए कल्लू की पाही तक जाने वाली करीब चार...