औरंगाबाद, नवम्बर 11 -- नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के 180 और कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के 101 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। ठंड के बावजूद लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। शाम 6 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान नवीनगर में 66.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सीआरपीएफ, जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी करती रही। डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी अंबरीश राहुल, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर सूरज कुमार और विभिन्न थानाध्यक्षों ने सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। नगर पंचायत क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय और बालिका उच्च विद्यालय में बनाए गए पिं...