औरंगाबाद, जनवरी 9 -- नवीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 भवानोंखाप से पल्सर बाइक पर लदे 378 पीस देसी टनाका शराब बरामद किया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया है। अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...