औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- नवीनगर थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जोगाबांध गांव से तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जोगाबांध निवासी अनिल रजवार, गया रजवार और सूबा रजवार शामिल हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तीनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...