औरंगाबाद, अगस्त 8 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में उदय प्रताप सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन कोई अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। पहले दिन बेलाई पैक्स अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार और मंगलवार को नामांकन की समीक्षा के बाद उन्हें अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.