औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- नवीनगर-बारुण मुख्य पथ पर नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप सत्येंद्र नारायण सिंह उच्च विद्यालय प्लस टू के पास मंगलवार की देर रात अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ठंड के मौसम में पूरी रात सड़क किनारे पड़े रहने के कारण एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कोना गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना के 25 वर्षीय पुत्र यशवंत सिंह के रूप में की गई है। घायल युवक की पहचान डालमियानगर थाना क्षेत्र के डालमियानगर निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई है। घायल पप्पू यादव ने बताया कि देर रात होने के कारण आस-पास कोई नजर नहीं आया और दोनों सड़क किनारे ही पड़े रह गए। सुबह ग्रामीणों ने घटना की सूचना नवीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.