औरंगाबाद, अगस्त 31 -- नवीनगर प्रखंड कार्यालय परिसर से लोहे का पुराना गेट अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में प्रखंड कार्यालय के दैनिक परिचारी संतोष कुमार ने पुलिस को आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय में नए गेट का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी क्रम में करीब छह क्विंटल वजनी पुराना लोहे का गेट हटाकर परिसर में रखा गया था, जिसे अज्ञात लोग उठा ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...