औरंगाबाद, मार्च 6 -- नवीनगर शहर के संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स ने बुधवार को फ्लैग मार्च कर इलाकों में शांति व्यवस्था बनाये रखने का संदेश दिया। रैपिड एकशन फोर्स के एएसआई त्रिलोकी नाथ और पीएसआई विशाल कुमार के नेतृत्व में नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टैंड, न्यू एरिया, मंगल बाजार, शनिचर बाजार, जनकपुर पोखरा समेत शहर में घूम घूम कर शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को कड़ा संदेश भी दिया। होली महापर्व को देखते हुए सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने को लेकर फ्लैग मार्च किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.