औरंगाबाद, जनवरी 11 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के टंडवा नवीनगर उपकेंद्र के सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। कनीय अभियंता राजा कुमार ने बताया कि सोन नगर ग्रिड में सोमवार को शीतकालीन मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण नवीनगर और टंडवा विद्युत उपकेंद्र की 33 हजार लाइन बंद रहेगी। मरम्मत कार्य पूरा होते ही दोनों उपकेंद्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस अवधि में अम्बा फीडर से 33 हजार विद्युत आपूर्ति रोटेशन के आधार पर बहाल की जाएगी। कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस सूचना के अनुसार अपने विद्युत संबंधी दैनिक कार्यों की योजना बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...