मैनपुरी, फरवरी 8 -- कस्बा स्थित डीआरकेपी इंटर कॉलेज के पीछे खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को नवीगंज व बैरागपुर के बीच मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता स्वर्गीय रामशंकर गुप्ता, स्वर्गीय वेदराम राजपूत व स्वर्गीय विशुनदयाल राजपूत की स्मृति में आयोजित की जा रही है। मैच में टॉस बैरागपुर टीम ने जीता और पहले नवीगंज टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवीगंज की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 188 रन का स्कोर खड़ा किया। गगन यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैरागपुर की टीम नवीगंज की सधी हुई गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती नजर आई और 144 रन ही बना सकी। इस तरह नवीगंज ने 44 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। गगन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका आनं...