धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद, विशेष संवाददाता अगली पीढ़ी के इंजीनियरों एवं तकनीशियनों को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कुशल बनाने के उद्देश्य से सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) ने गुरुवार को राजकीय पॉलीटेक्निक धनबाद में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत की। सॉफ्टवेयर से सोलर पीवी सिस्टम डिजाइन करने पर व्यावहारिक प्रशिक्षण विषय पर आधारित यह कार्यशाला सीएसआईआर एकीकृत कौशल पहल के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। सीएसआईआर-सीआईएमएफआर और राजकीय पॉलीटेक्निक धनबाद के इस साझा प्रयास का लक्ष्य छात्रों को ऐसे व्यावहारिक तकनीकी कौशल प्रदान करना है, जो भारत की बढ़ती हरित ऊर्जा जरूरतों के अनुरूप हों। प्रशिक्षण में सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) सिस्टम के डिजाइन, सिमुलेशन और अनुकूलन के लिए उपयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर टूल्स की जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.