प्रयागराज, मार्च 17 -- दरियाबाद स्थित इमामबाड़ा जद्दन मीर साहब में रविवार की रात अन्जुमन खुद्दामे मोजिजनुमा की ओर से नवासा ए रसूल हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की यौमे पैदाइश पर जश्न की महफिल सजाई गई। शायरों ने दूसरे इमाम हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शान में एक से बढ़कर एक अशार सुनाकर वाहवाही बटोरी। मौलाना नजर मोहम्मद जैनबी की सदारत में सजी महफिल में शायर मुख्तार कोरालवी, सज्जाद हल्लौरी, रौशन बनारसी, जफर नसीराबादी, तनवीर जौनपुरी, हसन अतरसुइयावी, एरम बनारसी, पैगाम शीराजी, वारिस जलालपुरी, आसिफ बिसवानी के अलावा मुकामी शायरों में आबिद सोनवी, जमीर इलाहाबादी, तौकीर जैदी, वसीम मोअय्यावी, असगर दरियाबादी आदि ने बेहतरीन शेर सुनाकर वाहवाही बटोरी। अन्जुमन खुद्दामे मोजिजनुमा दरियाबाद के मीडिया डायरेक्टर सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया कि नजीब इलाहाबादी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.