खगडि़या, जनवरी 20 -- महेशखूंट। बन्नी पंचायत के एक टोला से एक नाबालिग ल़ड़की को अपहरण के मामला सामने आया है। लड़की की उम्र करीब 14 साल बतायी जाती है। पीड़ित परिवार ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर एक पिता ने अपनी लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। सूत्रों के माने तो आरोपी शिवम् कुमार के विरुद्ध महेशखूंट थाना में पूर्व में भी मामला दर्ज है। कई बार जेल का हवा भी खा चुका है। लड़की के पिता आन्ध्रप्रदेश में मजदूरी करता है। जब अपहरण की जानकारी मिली तो वहां से आकर मामला दर्ज कराया। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...