चक्रधरपुर, जनवरी 7 -- पश्चिमी सिंहभूम जिले के नवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बबडिया, बडापासिया और आसपास के गांवों में एक पागल हाथी के हमले से पुरे इलाके को दहला दिया है। अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।हाथी के हमले में मरने वालों में एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके दो बच्चे, जबकि गांव का एक अन्य बच्चा शामिल है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।बडापासिया पंचायत के डुगुडबासा गांव में मंगल बोबोंगा (उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष) की मौत पागल हाथी के हमले में हो गई। बताया गया कि मंगल बोबोंगा खलिहान में सो रहा था और फसल की रखवाली कर रहा था, तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी पागल हाथी ने हाटगम्हरिया प्रखंड के सियालजोड़ो गांव में भी आतंक मचाया। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.